WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sukanya Samriddhi Yojana: 2024 की नई सुकन्या समृद्धि योजना | आवेदन करें और पाएं लाखों का मुनाफा!

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरंभ किया गया है। यदि आपके घर में बेटी का जन्म हुआ है और आप उसकी शिक्षा और शादी को लेकर चिंतित हैं, तो अब चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है।

यह योजना बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक रूप से मदद करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत, माता-पिता अपनी बेटी के 10 वर्ष की उम्र से पहले उसका बचत खाता खोल सकते हैं। यह खाता आप बैंक या पोस्ट ऑफिस के माध्यम से खोल सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana
Sukanya Samriddhi Yojana

इस खाते में हर वर्ष न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम ₹1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं। सरकार इस खाते में जमा राशि पर एक निश्चित दर से चक्रवृद्धि ब्याज भी प्रदान करती है, जो वर्तमान में 7.6% है।
यदि आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं,

तो सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana )2024 के तहत खाता खोलना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हम इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, जैसे कि इसके फायदे, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, और खाता खोलने की प्रक्रिया। अधिक जानकारी के लिए कृपया इस लेख को अंत तक पढ़ें।


Sukanya Samriddhi Yojana 2024 की मुख्य बातें:

  • योजना का नाम: सुकन्या समृद्धि योजना
  • शुरुआत: केंद्र सरकार द्वारा
  • लाभार्थी: की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • उद्देश्य: बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना
  • लाभ: बेटियों की उच्च शिक्षा और शादी के खर्च के लिए बचत
  • निवेश राशि: न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम ₹1.5 लाख रुपए तक
  • वर्तमान वर्ष: 2024
  • आधिकारिक वेबसाइट: Sukanya Samriddhi Yojna

Sukanya Samriddhi Yojana 2024 का उद्देश्य


सुकन्या समृद्धि योजना 2024 का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करना है। इस योजना की शुरुआत सरकार ने इस विचार के साथ की है कि बेटियों के जन्म के बाद गरीब परिवारों को उनके भविष्य के बारे में चिंता न करनी पड़े।

खासकर, उनकी पढ़ाई-लिखाई और विवाह के खर्चों को लेकर माता-पिता अक्सर परेशान रहते हैं। Sukanya Samriddhi Yojana इस योजना के माध्यम से, सरकार ने माता-पिता को एक साधन उपलब्ध कराया है जिससे वे अपनी बेटियों के भविष्य के लिए बचत कर सकें और उनकी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

इस योजना में, गरीब परिवारों के माता-पिता भी अपनी बेटी के नाम से बचत खाता खुलवा सकते हैं और उसमें नियमित रूप से निवेश कर सकते हैं। इससे बेटियां बड़े होने पर आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बन सकेंगी, और उन्हें पैसों की कोई कमी महसूस नहीं होगी।

Read :- Bihar Laghu Udyami Yojana 2024: शुरू करें अपना व्यवसाय ! जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) की विशेषताएं:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई: यह योजना विशेष रूप से देश की बालिकाओं के लिए शुरू की गई है।
  • बचत खाता: इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत खाता खोल सकते हैं।
  • अभिभावक की देखरेख: इस खाते का संचालन बालिका के 10 वर्ष की आयु तक माता-पिता कर सकते हैं।
  • निवेश सीमा: हर साल खाते में न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम ₹1.5 लाख रुपए तक जमा किए जा सकते हैं।
  • निवेश अवधि: खाते में 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है।
  • आंशिक निकासी: बालिका की 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद, उच्च शिक्षा के लिए जमा राशि का 50% निकाला जा सकता है।
  • पेनल्टी: यदि किसी वर्ष खाते में राशि जमा नहीं हो पाती तो ₹50 का फाइन भरना पड़ता है।
  • ब्याज दर: SSY Account पर 7.6% की ब्याज दर मिलती है।
  • कर में छूट: इस योजना के तहत निवेश पर आयकर अधिनियम के अनुसार कर में छूट भी मिलती है।
  • खाते की संख्या: एक परिवार में दो बालिकाओं के नाम से खाते खोले जा सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana

Sukanya Samriddhi Yojana के लिए पात्रता:

  • नागरिकता: योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए माता-पिता और बालिका दोनों भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • खाते की संख्या: एक परिवार की केवल दो बेटियों के लिए खाता खोला जा सकता है।
  • उम्र सीमा: बालिका की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • एक खाता: एक बालिका के नाम से केवल एक ही खाता खुलवाया जा सकता है।

Sukanya Samriddhi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र
  • माता-पिता का Aadhar Card/ PAN Card/ पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक या डाकघर द्वारा मांगे गए अन्य दस्तावेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो


Sukanya Samriddhi Yojana में खाता खुलवाने के लिए Bank List


इस योजना के अंतर्गत निम्नलिखित बैंकों में खाता खोला जा सकता है:

  • भारतीय स्टेट बैंक
  • पंजाब नेशनल बैंक
  • बैंक ऑफ इंडिया
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • इलाहाबाद बैंक
  • ऐक्सिस बैंक
  • आंध्रा बैंक
  • पंजाब एंड सिंध बैंक
  • यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
  • यूको बैंक
  • विजय बैंक
  • ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
  • स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र
  • यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
  • केनरा बैंक
  • देना बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
  • स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
  • आईडीबीआई बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
  • आईसीआईसीआई बैंक
  • स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर

SSY खाते से धनराशि की निकासी:


यदि आप खाते में जमा राशि निकालना चाहते हैं, तो निम्न स्थितियों में धनराशि निकाली जा सकती है:

  • सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत खोले गए खातों में निवेशकों को 15 वर्षों तक नियमित रूप से निवेश करना अनिवार्य है। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में खाता 18 वर्ष की आयु से पहले भी बंद किया जा सकता है और जमा राशि निकाली जा सकती है !
  • 18 वर्ष से पहले खाता बंद करने की स्थिति:
    बालिका की शादी: यदि लाभार्थी बालिका की आयु 18 वर्ष पूरी हो जाती है और उसकी शादी होने वाली है, तो खाता बंद कर शादी के खर्च के लिए राशि निकाली जा सकती है।
  • खाताधारक की मृत्यु: यदि लाभार्थी बालिका का दुर्भाग्यवश निधन हो जाता है, तो माता-पिता खाते में जमा राशि निकाल सकते हैं।
  • आर्थिक कठिनाई: यदि बालिका के माता-पिता खाते को जारी रखने में असमर्थ हो जाते हैं, तो इस परिस्थिति में खाता बंद किया जा सकता है।

Sukanya Samriddhi Yojana निवेश और ब्याज दर


सुकन्या समृद्धि योजना ( Sukanya Samriddhi Yojana )में अगर आप हर महीने ₹1000 जमा करते हैं, तो आपको अंत में कुल कितनी राशि मिलेगी?

  • मासिक ₹1000 जमा करने पर
  • 1 साल में जमा की राशि: ₹12,000
  • 15 साल में जमा की कुल राशि: ₹1,80,000
  • 21 साल बाद प्राप्त ब्याज: ₹3,29,212
  • मैच्योरिटी पर कुल राशि: ₹5,09,212
  • मासिक ₹2000 जमा करने पर:
  • 1 साल में जमा की राशि: ₹24,000
  • 15 साल में जमा की कुल राशि: ₹3,60,000
  • 21 साल बाद प्राप्त ब्याज: ₹6,58,425
  • मैच्योरिटी पर कुल राशि: ₹10,18,425
  • मासिक ₹5000 जमा करने पर:
  • 1 साल में जमा की राशि: ₹60,000
  • 15 साल में जमा की कुल राशि: ₹9,00,000
  • 21 साल बाद प्राप्त ब्याज: ₹16,46,062
  • मैच्योरिटी पर कुल राशि: ₹25,46,062
  • मासिक ₹10,000 जमा करने पर:
  • 1 साल में जमा की राशि: ₹1,20,000
  • 15 साल में जमा की कुल राशि: ₹18,00,000
  • 21 साल बाद प्राप्त ब्याज: ₹33,30,307
  • मैच्योरिटी पर कुल राशि: ₹51,03,707
  • मासिक ₹12,000 जमा करने पर:
  • 1 साल में जमा की राशि: ₹1,44,000
  • 15 साल में जमा की कुल राशि: ₹21,60,000
  • 21 साल बाद प्राप्त ब्याज: ₹39,50,549
  • मैच्योरिटी पर कुल राशि: ₹61,10,549
  • इस तरह, आप सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत करके लंबी अवधि में अच्छा-खासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं।

Sukanya Samriddhi Yojana खाता कैसे खोलें


SSY खाता खोलने के लिए आपको अपने निकटतम बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। वहां से फॉर्म प्राप्त करें, उसे पूरी तरह से भरें और मांगे गए दस्तावेजों के साथ फॉर्म को जमा कर दें। इस प्रकार आप आसानी से सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खुलवा सकते हैं और अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश कर सकते हैं।

Leave a Comment