WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahila Bachat Gat Yojana 2024 के तहत पाएं 5 लाख रुपये का लोन सिर्फ 4% ब्याज पर महिलाओं के लिए बड़ा मौका!

Mahila bachat gat yojana 2024 : महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें अपने व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महिला समृद्धि कर्ज योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को महिला बचत गट के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाता है, जिससे वे अपना खुद का व्यापार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से स्वतंत्र बन सकें।

इस योजना (Mahila bachat gat yojana 2024) का लाभ उठाकर कई महिलाएं पहले ही अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक शुरू कर चुकी हैं। हालांकि, अभी भी राज्य में कई महिलाएं और बचत गट ऐसे हैं, जिन्हें इस योजना के बारे में जानकारी नहीं है। इस लेख में हम महिला समृद्धि कर्ज योजना के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जानकारी साझा करेंगे। यदि आप भी इस योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का ऋण प्राप्त करके अपना व्यापार शुरू करना चाहती हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें।

महिला समृद्धि कर्ज योजना (Mahila bachat gat yojana के अंतर्गत महिलाओं को 5 लाख से 20 लाख रुपये तक का ऋण बहुत ही कम ब्याज दर पर दिया जाता है। इस योजना में लाभार्थी महिलाओं को अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इस योजना में ब्याज दर 4% रखी गई है और ऋण को चुकाने की अवधि 4 साल की होती है।

महिला समृद्धि कर्ज योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उन्हें अपना व्यापार शुरू करने में आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

Mahila bachat gat yojana 2024 की मुख्य विशेषताएं:

योजना का नाम: महिला समृद्धि कर्ज योजना
शुरुआत: महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा
श्रेणी: सरकारी योजना
आवेदन: ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों माध्यमों से
लोन की अवधि: 4 साल
लाभार्थी: महाराष्ट्र की महिलाएं जो बचत गट में पंजीकृत हैं
लाभ: महिलाओं को व्यापार के लिए ऋण प्रदान करना
उद्देश्य: ग्रामीण और शहरी महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना
टोल फ्री नंबर: 18001023399
आधिकारिक वेबसाइट: https://nbcfdc.gov.in/loan-scheme-description/5/en

महिला समृद्धि योजना 2024 के लाभ:

यह योजना राज्य की शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है। इसके अंतर्गत, पिछड़े समुदाय की महिलाओं को रोजगार या व्यापार के लिए 5 लाख रुपये तक का लोन 4% ब्याज दर पर दिया जाता है, जिसे 4 साल की अवधि में चुकाना होता है।

महिला समृद्धि कर्ज योजना पात्रता मापदंड:

  • पात्र वर्ग: यह योजना विशेष रूप से पिछड़े वर्ग और अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए है।
  • आवेदन की पात्रता: केवल बचत गट में पंजीकृत और पिछड़े वर्ग की महिलाएं ही इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।
  • आयु सीमा: महिला समृद्धि कर्ज योजना के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।
  • आर्थिक स्थिति: आवेदन करने के लिए आवेदक का BPL राशन कार्ड होना आवश्यक है।
  • भौगोलिक सीमा: यह योजना केवल महाराष्ट्र राज्य की महिलाओं के लिए लागू है।
  • आपराधिक रिकॉर्ड: आवेदनकर्ता पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए।
  • बचत गट की अवधि: आवेदन करने के लिए बचत गट का कम से कम 2 साल पुराना होना जरूरी है।
  • आय सीमा: आवेदक की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

READ :- PM E Rickshaw Yojana Online apply 2024: कैसे पाएं 50% सब्सिडी पर ई-रिक्शा? जानिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Read :- iQOO Z9 Turbo Launch Date,Specification & Price in India:साल के अंत में हुआ धमाकेदार फ़ोन कीमत बस इतनी

Mahila bachat gat yojana आवश्यक दस्तावेज़:

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र (किसी सक्षम प्राधिकारी से)

Mahila bachat gat yojana आवेदन प्रक्रिया:

महिला समृद्धि कर्ज योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से किया जा सकता है। ऑफलाइन आवेदन में, आवेदक को अपने दस्तावेज़ों के साथ आवेदन पत्र बचत गट अधिकारी के पास जमा करना होगा। जाँच के बाद, अगर आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है, तो लोन की राशि सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट या टोल फ्री नंबर का उपयोग किया जा सकता है।

Mahila bachat gat yojana खास बातें:

  • लोन की राशि किश्तों में चुकानी होती है, जिससे महिलाएं आसानी से कर्ज चुका सकती हैं।
  • इस योजना में आवश्यक दस्तावेज़ों की संख्या कम होने के कारण आवेदन करना सरल है।
  • इस प्रकार, महिला समृद्धि योजना 2024, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण साधन है।

Leave a Comment